@डेस्क।दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की सेहत बिगड़ गई। दिल्ली और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। इससे पहले दिल्ली का एक्यूआई सोमवार सुबह आठ बजे तक 301 दर्ज की गई थी। वायु मानक एजेंसियों ने पहले ही पूर्वानुमान जता दिया था कि दीपावली की देर रात तक हवा बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। उधर, रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 दर्ज किया गया था, जो दिवाली से एक दिन पहले सात साल में सबसे कम रहा। रविवार को भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारतीय टीम के जीतने पर लोगों ने खुशी में जमकर पटाखे जलाए। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाए जा रहे हैं। ऐसे में दीपावली की रात में जमकर पटाखे जलाए गए। इसलिए हवा की सेहत बहुत गंभीर श्रेणी में जा पहुंची।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…