Advertisement

home

बरेली में बनेगा एम्स, केंद्र को प्रस्ताव भेजा।

@डेस्क। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी से गाजियाबाद जाते समय बरेली में रुके। करीब 40 मिनट अतिथि गृह में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहर में एम्स की मांग दोहराई। कहा कि लखनऊ-दिल्ली के बीच इस तरह के बड़े अस्पताल की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से भेजे गए प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार सहमति जता चुकी है। अब केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है। क्षेत्र के लोगों के लिए उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का रास्ता तैयार हो रहा। विधायकों ने बताया कि विभागों में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण बनी सड़क भी कुछ ही महीने बाद तोड़ दी जाती है। अन्य टूटी सड़कों की मरम्मत की गति बेहद धीमी है। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क बनाने से पहले विभागों में सामंजस्य जरूर हो। 15 नवंबर तक सभी सड़कें गुड्ढामुक्त होनी हैं। अक्टूबर में वर्षा के कारण कुछ दिन अतिरिक्त लग सकते हैं मगर, यह काम इस माह के अंत तक जरूर पूरा कर लें। उन्होंने डेंगू और लंपी स्किन डिजीज के बारे में जानकारी ली। कहा कि बीमारियों को तुरंत नियंत्रित करें ताकि दूसरे क्षेत्रों में फैलाव न हो।
मुख्यमंत्री ने हर घर जल योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। प्रत्येक पात्र के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। बिथरी चैनपुर विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा ने निम्न आय वर्ग के लिए सरकारी आवासीय योजना नहीं होने की जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेंद्र कुमार को निर्देशित किया।

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

17 hours ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

17 hours ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

24 hours ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

2 days ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago