Advertisement

home

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पर एल एच शुगर मिल के प्रधान प्रबन्धक ने लगाए मारपीट सहित कई आरोप।

*कहा जान से मारने की भी दी धमकी

पीलीभीत।उत्तरप्रदेश के गन्ना विकास एवम चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार पर ललित हरि चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी जैसे संगीन आरोप लगाए है।
आज एल एच शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक के बी शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों के समक्ष गन्ना विकास एवम चीनी मिल उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यमंत्री ने पहले उनको अपने घर पर बुलाया बाद में उनका ही कॉलर पकड़कर घसीटते हुए अपने आफिस तक ले गए। राज्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए केबी शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से मंत्री जी उनके ऊपर 70 बाह्य क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई और अन्य के ठेके को लेकर दबाव बना रहे थे। किन्तु उन्होंने कोई भी बात उनके दबाव में नही मानी जिसके कारण राज्यमंत्री ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया व जान से मारने की धमकी दी।
वहीं राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए मनगढ़ंत बताया है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago