पीलीभीत।शिवसेना पीलीभीत इकाई ने शिवसेना जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह जी के नाम ज्ञापन सौंपकर पंजाब में हुई हिंदूवादी नेता सुधीर सूरी की हत्या की सीबीआई जांच कराने व शिवसेना उत्तर प्रदेश ठाकुर अनिल सिंह को पुनः सुरक्षा दिलाने की मांग की।
शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि जो हिंदूवादी नेता केंद्र वा प्रदेश सरकारों के साथ नही है उनकी लगातार हत्याएं हो रही हैं, उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी, रंजीत बच्चन, शिवसेना रामपुर जिला प्रमुख अनुराग शर्मा राजस्थान में कन्हैया की गला रेत कर हत्या और पंजाब में सुधीर सुरी हत्या हो चुकी है। उसके बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार ने शिवसेना प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह को मिली सुरक्षा वापस ले ली है, केंद्र सरकार सभी हिंदूवादी नेताओं की हत्या की सीबीआई जांच कराते हुए शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह की सुरक्षा पुनः बहाल करें। प्रदर्शन करने वा ज्ञापन देने वालों में शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति, कानूनी सलाहकार एडवोकेट आर के शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव, जिला सचिव हर्षित गंगवार, जिला मंत्री नितिन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजू मौर्य, करण शर्मा आदि कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे।।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…