नई दिल्ली। आज देश के गृहमंत्री अमित शाह और आईबी ( इंटेलिजेंस ब्यूरो ) के अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक हो रही है। बैठक देश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
6 घंटे तक चलेगी बैठक
देश के गृहमंत्री अमित शाह और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के बीच बुधवार यानी आज एक अहम बैठक हो रही है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक का मुख्य मुद्दा देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर होगा। आईबी के मुख्यालय में हो रही इस बैठक का समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक है। इस मीटिंग में भारत के अलग-अलग हिस्सों से अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा
बता दें कि अमित शाह और आईबी अधिकारियों के बीच हो रही इस हाई प्रोफाइल बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद होंगे। इस बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नार्को टेररिज्म सहित केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच आपसी संबन्ध पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा खुफिया जानकारी जुटाने वाले यंत्रों को तकनीकी रूप से और ज्यादा बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…