Advertisement

हिजामं ने युवती की गिरफ्तारी के विरोध में थाने के बाहर किया प्रदर्शन

अवनीश श्रीवास्तव@एक्सप्रेस व्यूज

पीलीभीत।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 नवबंर को पुलिस कर्मियों द्वारा एक लड़की को घर से उठाकर ले जाने और उसको प्रताड़ित करने के विरोध में ठेका चौकी का घेराव करते हुए लड़की के परिजनों और हिन्दू जागरण मंच ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की ।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी मुस्कान पुत्री सन्तोष कुमार ने दरोगा मनविंदर सिंह सहित अन्य चार पुलिस कर्मियों की पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है । जिसमे कहा गया है कि 14 नवम्बर की दोपहर को पीड़िता को उसके घर से बिना किसी वारंट के पुलिस द्वारा उठाकर थाने में ले जाकर उससे मारपीट की व उसके साथ पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिला पुलिस कर्मी के सामने अनैतिक व्यवहार भी किया। जिसके विरोध में आज बुधवार को हिन्दू संगठनों के साथ स्थानीय लोगो की भीड़ ने चक्का जाम करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की व दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करते हुए करवाई की मांग की। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट व शहर कोतवाल के पहुंचने पर दोषियों पर कार्यवाई का आश्वासन देने के बाद मामले को शान्त करवाया गया।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago