Advertisement

home

राजीव गांधी की हत्या में 6 दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस देगी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली।देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में सभी 6 दोषियों की रिहाई के मामले में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। बता दें कि बीते 11 नवंबर को राजीव गांधी की हत्या के दोषियों में नलिनी श्रीहरन सहित छह दोषियों को देश की सर्वोच्च अदालत ने सजा पूरी होने से पहले ही रिहा करने का आदेश दिया था।

वहीं कांग्रेस ने सोमवार(21 नवंबर) को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी। इससे पहले केंद्र की तरफ से दोषियों को रिहा करने को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करने पर गुरुवार(17 नवंबर) को कांग्रेस ने सरकार पर कटाक्ष किया था। AICC के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा कि राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने का सरकार का फैसला देरी से मिलने वाला ज्ञान जैसा है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “भाजपा सरकार इस मामले के प्रति पूरी तरह से उदासीन रही है। घोड़े की नाल के बाद दरवाजे पर ताला लगाने का क्या मतलब है!”
गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को लिट्टे के मानव बम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। इस मामले में नलिनी श्रीहरन छह दोषियों में से एक थीं। वह 31 साल बाद 12 नवंबर को जेल से बाहर आई है। बता दें कि नलिनी भारत की सबसे लंबे समय तक महिला कैदी रहीं। सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने 18 मई 2022 में रिहा हुए एक अन्य दोषी पेरारीवलन के मामले पर सुनवाई करते हुए दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया है।
कौन-कौन हुआ रिहा:
नलिनी श्रीहरन, रॉबर्ट पायस, आरपी रविचंद्रन, संथान, मुरुगन और जयकुमार रिहा होने वालों में शामिल हैं। बता दें कि नलिनी श्रीहरन करीब 31 साल जेल में रही हैं। नलिनी को 14 जून, 1991 को गिरफ्तार किया गया था। जिस वक्त नलिनी की गिरफ्तारी हुई थी, उस दौरान उसकी उम्र 24 साल थी।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago