Advertisement

home

बदायूं में एक युवक को चूहा मारना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक को चूहा मारना काफी भारी पड़ गया है. आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने चूहे को पकड़ा और उसकी पूंछ में पत्थर का टुकड़ा बांधकर नाले में फेंक दिया. तभी वहां पीपर फॉर एनिमल के जिला अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा आए और उन्होंने नाले में कूदकर चूहे को बाहर निकाला लेकिन तब तक चूहे की मौत हो गई.

बता दें कि चूहा मारना युवक को इतना भारी पड़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई. पीपर फॉर एनिमल के जिलाध्यक्ष विकेंद्र ने सदर कोतवाली पुलिस को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तहरीर दे दी. तहरीर में लिखा गया है कि शहर के गांधी ग्राउंड चौराहे के पास गुजरते समय मनोज कुमार नाम का युवक चूहे की पूछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में फेंक रहा था. ये देखकर मैंने फौरन नाले में कूदकर चूहे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
चूहे के शव का हुआ पोस्टमॉर्टम

मामले की तहरीर मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस ने चूहे के शव को कब्जे में लिया और उसे बदायूं के पशु चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया, लेकिन वहां संसाधनों के आभाव में चूहे के शव का पोस्टमॉर्टम करने से इंकार कर दिया गया.

बरेली में हुआ चूहे का पोस्टमॉर्टम

इसके बाद पुलिस द्वारा चूहे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भिजवाया गया. बरेली के डॉ अशोक ने चूहे के शव का पोस्टमॉर्टम किया है. मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट 3 से 4 दिन में आएगी. चूहे के पोस्टमॉर्टम के लिए बकायदा 225 रुपए की रसीद भी कटी है.

इस पूरे मामले पर बदायूं नगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने कहा कि चूहे को नाले में डुबोकर मारने का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था. मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार को थाने बुलाकत पूछताछ की गई. वादी की तहरीर पर चूहे के शव को बदायूं पशु चिकित्सालय पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन वहां स्टॉफ और संसाधनों की कमी के कारण पोस्टमॉर्टम के लिए मना कर दिया गया.
पुलिस उपाधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि, “वादी के प्रार्थना पत्र पर चूहे के शव को बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर भेज दिया गय है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि, चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता है इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा. इसलिए इस मामले में कानूनी राय ली जाएगी और उचिक कार्रवाई की जाएगी.

Express views

Recent Posts

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

1 day ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

1 day ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

1 day ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

1 day ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

1 day ago

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

2 days ago