@desk ।दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। इसी के साथ 15 साल से एमसीडी की सत्ता में काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है। सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें से आम आदमी पार्टी 134, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं।आप मुख्यालय में जीत के बाद पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं।मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा कि आपके इस भरोसे को कायम रखूं।मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…