Advertisement

home

गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया “सांध्य दैनिक सतरंगी दुनिया” का विमोचन।

पीलीभीत। नगर के गौहनिया चौराहा स्थित एक होटल में शुक्रवार को हिंदी सांध्य दैनिक अख़बार “सतरंगी दुनिया” का विमोचन उत्तरप्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच का संचालन समाचार सम्पादक अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे ।

राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मीडिया के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। अखबार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है लेकिन जब अखबार न्यूज़ के स्थान पर जब व्यूज देने लगें तो खबरों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है।
उन्होंने कहा प्रदेश की योगी सरकार ने पत्रकारों के हितों के लिये कई कार्य किये हैं और सरकार आगे भी पत्रकारों के हितों के लिये कार्य कर कर रही है। उन्होंने समाचार पत्र के सम्पादक संदीप सिंह को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मौजूद पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने सतरंगी दुनिया समूह को शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार रखे। बीजेपी नेता सुरेश गंगवार, अधिवक्ता एवम वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र मिश्र,शिक्षाविद डॉ प्रणव शास्त्री, समाजसेविका डॉ आस्था अग्रवाल, समाजसेवी एसपीएस संधू, अनिल महेंद्रू, वरिष्ठ पत्रकार केशव अग्रवाल ने भी पीलीभीत से प्रकाशित अखबार के सम्पादक समूह को शुभकामनाएं देते हुए अपने अपने विचार रखे।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रबन्ध सम्पादक नसीम अख्तर, उपसम्पादक मनोज पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गुरुभाग सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव सहित तमाम राजनैतिक हस्तियां व पत्रकार भी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago