Advertisement

विद्यालय परिसर में दूध को लेकर आपस में भिड़ीं दो महिला शिक्षक,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

@desk।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक विद्यालय परिसर में दो महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वहीं वीडियो यूजर्स अपने अपने रिएक्शन दे रहे है।

सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का है। जहां दो शिक्षिकाओं के बीच कहासुनी होते दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे को मार रही हैं। वहीं वीडियो के पीछे से आवाज आ रही है कि कोई इन्हें बचा ले। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह किसी प्राइमरी स्कूल का है। इस वीडियो को पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कासगंज में प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र में विद्यालय में दूध वितरण को लेकर आपस में हुई मारपीट। स्कूल की प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र दोनों घायल। सहावर के बधारी कलां प्राथमिक विद्यालय का मामला।

ट्विटर यूजर के ट्वीट से पता चल रहा है कि ये मामला यूपी के कासगंज का है। जहां दो महिला शिक्षिका आपस में दूध वितरण को लेकर मारपीट कर लेती है। वहीं युवक जानकारी देते हुए लिखता है कि ये मामला सहावर के बाधारी कलां प्राथमिक विधालय का है। इस वीडियो को पोस्ट करते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो को ट्विटर के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

4 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

15 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

20 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

24 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago