Advertisement

home

ठंड में ठिठुरते लोगों का सहारा बन रही है एक गूंज

@bareillydesk।समाज सेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में निरंतर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सेवा भाव के साथ कार्य कर रही है संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में इतनी ठंड में भी संस्था के सदस्य जरूरतमंद लोगों के लिए सड़क किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचकर निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं कड़कड़ाती ठंड में उनके जज्बे को देखकर सभी लोग जी जान से झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वालों के लिए मददगार बन कर कार्य कर रहे हैं नैनीताल रोड के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों और महिलाओं, पुरुषों को बिस्कुट, टोपी, स्वेटर, मोजे और कंबल , गरम कपड़े का वितरण किया गया जिसे पाकर बच्चों के चेहरे पर एक खुशी की लहर दौड़ गई। आशा शर्मा ने कहा संस्था द्वारा जो कपड़ा वितरण अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है और मुझे इस कार्य करने से खुशी मिलती है क्योंकि जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और निरंतर करते रहेंगे। आरती गुप्ता ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं। आलोक सिंह ने कहा हमारा लक्ष्य है ज्यादा से ज्यादा लोगों की हम मदद कर सके और संस्था द्वारा निरंतर यह कार्य किया जा रहा है जिसमें बच्चे और महिलाओं, पुरुषों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर, आशा शर्मा, आरती गुप्ता, आलोक सिंह, रोहन कुमार शर्मा, रिद्धि शर्मा, आदित सिंह आदि सदस्यगण मौजूद रहे

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago