@desk।भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की में बड़े हादसे का शिकार हो गए। ऋषभ पंत की मर्सिडीज बेंज जीएल कार रेलिंग से टकरा गई।
ऋषभ पंत को हादसे में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया कराया है। जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत न्यू ईयर से पहले अपनी मां सोरज को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड घर आ रहे थे। मां सरोज को जैसे ही हादसे की सूचना मिली वो तुरंत अस्पताल पहुंच गईं, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सुबह करीब 5.30 बजे कोतवाली मंगलोर के पास ये ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ।
क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, झपकी लगने से यह हादसा हुआ। उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। वह पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। उन्हें सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
उन्हें इलाज के लिए रुड़की से देहरादून ले जाया गया है। यहां के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…