Advertisement

home

बॉर्डर पर तैनात BSF की फीमेल डॉग हुई प्रेग्नेंट, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

@डेस्क।बांग्लादेश बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक खोजी फीमेल डॉग के प्रेग्नेंट होने से हड़कंप मच गया. लैल्सी नाम की डॉग ने तीन पिल्लों को जन्म दिया है. आखिर फीमेल डॉग प्रेग्नेंट कैसे हो गई? यह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है. हालांकि, जांच का यह आदेश बीएसएफ के नियमों के तहत ही जारी किया है.

43वीं बटालियन की फीमेल डॉग लैल्सी ने बीते 5 दिसंबर सीमा चौकी (BOP) बाघमारा में तीन पिल्ले जन्मे हैं. शिलॉन्ग स्थित बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय ने इस मामले की संक्षिप्त अदालती जांच करने के आदेश जारी किया है. इसकी जिम्मेदारी बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अजीत सिंह को दी गई है. उन्हें इस माह के आखिरी तक अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी.

गौरतलब है कि बीएसएफ सहित अन्य केंद्रीय बलों में खोजी कुत्तों के प्रशिक्षण, प्रजनन, टीकाकरण, आहार और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानियां भी बरती जाती हैं. वहीं, नियमों के तहत बीएसएफ के पशु चिकित्सा विंग की सलाह और देखरेख में ही कुत्तों को प्रजनन करने की अनुमति दी जाती है.

डॉग्स के ट्रेनर्स को अक्सर उनकी निगरानी के लिए तैनात किया जाता है और बहुत कम अंतराल पर उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती है. साथ ही बीएसएफ कैंप, बीओपी, या किसी अन्य ड्यूटी पर तैनात खोजी कुत्तों को नजर से ओझल नहीं होने दिया जाता है. यदि वे कैंप या बीओपी में हैं, तो वहां सुरक्षा घेरा होता है. कोई भी बाहरी कुत्ता यानी आवारा कुत्ता कैंप में घुस नहीं सकता है.

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago