@desk।भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की ओर से गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी गई थी. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी जवाब दिए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि राहुल गांधी खुद प्रोटोकॉल तोड़ते हैं. इसको लेकर बीजेपी ने जमकर राहुल गांधी पर हमला बोला था. अब राहुल गांधी ने इस मामले पर कहा कि सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा करूं.
राहुल गांधी ने कहा, “मैं भारत जोड़ो यात्रा पर हूं. अब सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में भारत जोड़ो यात्रा करूं. अब हमें तंग मत करो. आप बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा करो. ये मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा में मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा कैसे करूं?”
इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि उनके सीनियर नेता भी बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती. उन्होंने भी रोडशो किए, खुली जीप में गए हैं. वो उनके ही प्रोटोकॉल के खिलाफ हैं, लेकिन मुझे लिख रहे हैं कि आप बीपी गाड़ी से निकल गए. उनके लिए नियम अलग हैं और मेरे लिए अलग हैं. राहुल ने कहा कि सीआरपीएफ के सीनियर लोग जानते हैं कि मेरी सिक्योरिटी के लिए क्या करना है. बीपी गाड़ी में चला नहीं जा सकता है, मुझे तो पैदल जाना है. अब इसको वो केस बना रहे हैं कि राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी तोड़ता रहता है.
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…