@डेस्क।जहां एक ओर नए साल का स्वागत लीगों ने मौज-मस्ती और धूम धाम से किया। वहीं, सुबह लोगों ने मंदिरों में जाकर हाजिरी लगाई। नए साल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पहाड़ से मैदान तक मंदिरों में भारी भीड़ नजर आई।
तड़के से ही दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी रही। राजधानी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर सहित, हरिद्वार में हरकी पैड़ी और मनसा देवी मंदिर, हल्द्वानी के कालू सिद्ध मंदिर, कैंची धाम, मां पूर्णागिरी धाम और गोलू देवता मंदिर में भारी भीड़ दिखी। वहीं, बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी गंगा स्नान के लिए पहुंचे।
नैनीताल में नैनादेवी मंदिर और कैंची धाम में तड़के से ही बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच। वहीं, घोड़ाखाल मे गोलू देवता के दर्शन के लिए भी कतार लगी रही।
मां पूर्णागिरि धाम में भी नव वर्ष पर सुख समृद्धि की कामना लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता के दरबार में शीश नवाया और नव वर्ष के लिए मंगल कामना की।
हरिद्वार के मां चंडी देवी, मनसा देवी, दक्षिण काली मंदिर, दक्ष महादेव, सुरेश्वरि देवी और माया देवी मंदिरों में सुबह से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर भी लोगों ने नए साल के पहले दिन मां गंगा का आशीर्वाद लिया। भारी ठंड में भी यहां आस्था का सैलाब दिखा।
भारी ठंड में पहाड़ो की रानी मसूरी और नैनीताल ही नहीं मैदानी इलाकों में भी नए साल के जश्न पर लोग खूब झूमे। कुल मिलाकर लोगों ने खुशी-खुशी 2022 को विदा किया और दिल खोलकर वर्ष 2023 का स्वागत किया।
देहरादून में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सांई मंदिर, टपकेश्वर मंदिर और डाट काली मंदिर पहुंचे।
वहीं, डाट काली मंदिर के सामने इतने श्रद्धालु एकत्रित हो गए कि वहां जाम लग गया। सहारनपुर की तरफ से आने वाले और देहरादून से जाने वाले वाहनों की कतार लगी रही।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…