Advertisement

home

बरेली में मनोहर भूषण में सजेगा दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार

  • देश भर के हल्पशिल्पी हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ लगायेंगे स्टाल

बरेली। शहर के मनोहर भूषण इंटर कालेज में 2 से 11 जनवरी तक गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के हल्पशिल्पी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ स्टाल लगा रहे हैं। इनमें कपड़ों से लेकर, जूते-जूती, ज्वैलरी, साड़ी, रजाई आदि उत्पाद प्रमुख रहेंगे।

यह बाजार प्रतापगढ़ की उपकार समिति की ओर से भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत विकास आयुक्त हस्तशिल्प के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजक एवं उपकार समिति की प्रबंधक रमा मिश्रा ने बताया कि 10 दिवसीय इस गांधी शिल्प बाजार में देश भर के हस्तशिल्पी अपने-अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ भाग लेकर स्टाल लगाएंगे। बाजार में विभिन्न उत्पादों के साथ 100 से ज्यादा हस्तशिल्पी भाग लेंगे। इन उत्पादों में तात साड़ी, स्टोन, ज्वैलरी, जयपुरी रजाई, सिल्वर ज्वैलरी, टैराकोट ज्वैलरी, राजस्थानी जूती, गुजरात की साड़ी पैच, पश्चिम बंगाल का कांधा, लाख की चूड़ी, हैदराबादी मोती, वर्क चादरें, सोफा, चमड़े का सामान, आंघ्र प्रदेश की ज्वैलरी, मध्यम प्रदेश की चंदौरी साड़ी, फुलवारी एवं पंजाब के जूते आदि प्रमुख हैं।

आयोजक रमा मिश्रा ने बताया कि यह गांधी शिल्प बाजार हस्तशिल्प एवं हस्तशिल्पियों के प्रोत्साहन के लिए भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। बाजार में लगने वाले स्टालों पर सभी हस्तशिल्प उत्पाद आकर्षक छूट पर उपलब्ध होंगे।

गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि महापौर बरेली डॉ. उमेश गौतम द्वारा किया जायेगा।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

7 hours ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

1 day ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

1 day ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

2 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

2 days ago