Advertisement

home

कंझावला कांड:पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, कोर्ट ने 3 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

@डेस्क।दिल्ली के कंझावला कांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है. कंझावला कांड पर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की कहानियों में जमीन-आसमान का अंतर है. दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले को रोड एक्सीडेंट बता रही है, जबकि लोगों को इसमें रेप के बाद हत्या की आशंका नजर आ रही है. पुलिस ने इस केस में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. कोर्ट में पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन 3 दिन की रिमांड मिली है. ऐसे में पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ करके कई राज खंगालने की कोशिश करेगी. हम आपको इस केस में अब तक के 10 बड़े अपडेट बताएं, उससे पहले जान लीजिए कि पूरा माजरा क्या है?

क्या है पूरा मामला?

ये घटना 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात की बताई जा रही है यानी जब पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा था, उसी वक्त दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की एक लड़की को तोहफे में मौत मिली. 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके मुताबिक कंझावला इलाके में एक लड़की की डेडबॉडी मिली. डेडबॉडी पर एक भी कपड़ा नहीं था. पास में ही एक टूटी हालत में स्कूटी भी बरामद हुई.

वहीं पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना बताया है. पुलिस का कहना है कि 5 लड़के नशे की हालत में कार से कहीं जा रहे थे. उन्होंने 20 साल की लड़की की स्कूटी को टक्कर मार दी थी. एक्सीडेंट के बाद लड़के वहां से भाग निकले. हालांकि, लड़की स्कूटी सहित कार में ही फंस गई थी और लड़कों को इसका पता नहीं चला. आरोपियों ने नशे में लड़की को सुल्तानपुरी से कंझावला के बीच कार से लगभग 8 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. लड़की की पहचान अंजलि सिंह के रूप में हुई है. वह पेशे से एक इवेंट ऑर्गनाइजर थी. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी बरामद कर ली है.
अब सबूतों के हिसाब से टाइमलाइन बनाई जाएगी. अभी ये नहीं कहा जा सकता कि आरोपी कहां से आ रहे थे, इनके बयानों को सच नहीं मान सकते. कार की टक्कर में स्कूटी मौका ए वारदात पर गिर गई थी.

चश्मदीद ने पुलिस पर उठाए सवाल

इस हादसे का एक चश्मदीद सामने आया है. दीपक नाम के युवक ने दावा किया है कि उसने ही पुलिस को कार के पीछे शव लटके होने की सूचना दी. उसने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद वो सुबह 5 बजे तक पुलिस के संपर्क में रहा, कोई मौके पर नहीं आया. दीपक ने कहा, “उसने बेगमपुर तक बलेनो कार का पीछा किया. पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस ने रिस्पॉन्स नहीं दिया और केस के बारे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.

मृतक युवती के मामा ने कहा, “मैं पुलिस की कार्रवाई से सहमत नहीं हूं. ये केस निर्भया से मिलता-जुलता है. हम 100 प्रतिशत कह सकते हैं कि बेटी के साथ गलत हुआ है. स्कूटी कहीं मिली है और बॉडी किसी दूसरी जगह से बरामद की गई है.” उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी घटना सड़क पर हुई है और पुलिस को पता नहीं चल पाया. पुलिस आसपास कहीं नहीं थी. एक पीसीआर से कुछ नहीं होता है. लड़कियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं. परिवार को मौके पर भी नहीं लेकर गए.”

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव करके जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने हत्या और बलात्कार की धाराओं को जोड़ने की मांग की है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. पुलिस ने कहा, “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत तरीके से कहा जा रहा है कि कंझावला मामले में IPC की धारा 302/376 लगाई गई है. अभी पोस्टमॉर्टम होना बाकी है, पोस्टमॉर्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

पुलिस ने कंझावला के जिस कार्यक्रम से युवती आ रही थी, वहां से लेकर सुल्तानपुरी तक के 50 सीसीटीवी सहित करीब 200 जगहों की फुटेज कब्जे में ली है. पुलिस युवती और आरोपियों की कॉल डिटेल व सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपियों में से कोई युवती के संपर्क में तो नहीं था.

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago