Advertisement

home

57 वी नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी काजल

@बरेली डेस्क।57 वी नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (महिला/ पुरुष ,बालक एवं बालिका (20वर्ष, 18 वर्ष, एवं 16 वर्ष) का आयोजन सुअलकुची, गुवाहाटी (आसाम) में 8 जनवरी 2023 को आयोजित की आ रही है जिसमें समस्त भारत के प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे।क्रॉस कंट्री का आयोजन एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमानुसार किया जाएगा ।इसमें हर आयु वर्ग में छह खिलाड़ी भाग लेंगे तथा टीम चैंपियनशिप हेतु चार खिलाड़ियों को रेस पूरी करना अनिवार्य होगा तथा इसमें जिस टीम के सबसे कम अंक होंगे वह विजेता घोषित होगी ।आलम आर्मी स्पोर्ट्स एकेडमी की होनहार एथलीट काजल चक्रवर्ती का चयन महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ हेतु क्या गया है काजल उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में प्रतिनिधित्व करेगी । काजल इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में अपना परचम फरहा चुकी हैं । वही साहिबे आलम, एथलेटिक कोच एवं सचिव जिला एथलेटिक्स संघ बरेली को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने दी है, साहिबे आलम को उत्तर प्रदेश एथलेटिक टीम का टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है, साहिबे आलम इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने कुशल कार्य प्राणी से टीम मैनेजर एवं टेक्निकल ऑफिशियल नामांकित किए जा चुके हैं अत्यंत प्रसन्नता का विषय यह है कि गुरु एवं शिष्य दोनों का चयन नेशनल क्रॉस कंट्री हेतु किया गया है । दोनों की इस बड़ी उपलब्धि पर नवाब मुजाहिद हसन खान, अध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ बरेली, हरीश अरोड़ा, डॉक्टर ऋतुराज फिजियोथैरेपिस्ट, अवधेश सक्सेना वरिष्ठ अधिवक्ता, हरपाल सिंह मौर्य, जितेंद्र यादव क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी बरेली, नंदकिशोर एडवोकेट अधिवक्ता हाई कोर्ट एवं समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago