Advertisement

प्रो.वसीम बरेलवी ने कराया डाॅ. सुशीला गिरीश काॅलेज में कक्ष का निर्माण ।

  • वन मंत्री ने किया वसीम बरेलवी का सम्मान

बरेली।डाॅ. सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज में प्रो. वसीम बरेलवी द्वारा 5 लाख रूपये की एम.एल.सी. निधि से एक कक्ष का निर्माण और सोलर लाईट लगवाई गईं। कक्ष का निर्माण पिछले 6 महीने से चल रहा था। जो अब पूरा हो चुका है। विद्यालय परिसर में 70 हजार की सोलर लाईट अलग से लगायी गयीं। कक्ष का लोकार्पण प्रो. वसीम बरेलवी ने एक भव्य समारोह में किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रबंधक वन मंत्री डाॅ. अरूण कुमार, संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट, प्रधानाचार्य प्रीति सक्सेना, तनुज सक्सेना, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सभासद दीपक सक्सेना, कृति सक्सेना, कल्पना सक्सेना उपस्थित रहे। इस अनूठे योगदान के लिए विद्यालय के प्रबंधक वन मंत्री डाॅ. अरूण कुमार ने प्रो. वसीम बरेलवी का शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी ने कहा कि विद्यालय में कक्ष के निर्माण से बच्चों को शिक्षा देने मेें सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें मिली विधायक निधि अधिकांशत: विद्यालयों, गंभीर रोगियों और अस्पतालों में उपकरण के लिये खर्च की गई। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की। समारोह में बच्चों ने बहुत ही मोहक एवं सुन्दर प्रस्तुति दी। विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा ।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago