@bareilly desk।भारत जोड़ो यात्रा आज करनाल जनपद के कोहंड गांव प्रारंभ हुई, उत्तर प्रदेश की तरह हरियाणा में भी भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत चल रहा है, लोगों में गजब का उत्साह है , फोर लाइन रोड के दोनों साइड रोडो पर लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे है और साथ ही साथ पैदल चल रहे है ,भारत जोड़ो यात्री भी नफरत छोड़ो – भारत छोड़ो का नारा लगा रहे है I भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों का गजब का आकर्षण बना हुआ है I भारत जोड़ो पैदल यात्रा में किसान, बेरोजगार, छात्र व्यापारी, महिलाएं एवं बच्चे भी पूरे जोश व खरोश के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे हैं I फोरलेन के दोनों साइडों में भीड़ का जमावड़ा लगा हुआ है और जन समुदाय राहुल गांधी से मिलने और देखने के लिए आतुर दिख रहे हैं l जन समूह की ओर से भी राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं l कोई राहुल गांधी को अपनी और आकर्षित करने के लिए राहुल गांधी नाम लेकर तेजी से पुकार रहे है और राहुल गांधी भी उसकी ओर अभिवादन स्वरूप हाथ हिला कर उसका जवाब दे रहे हैं I शहर की आबादी वाले क्षेत्रों में लोग छतों, घरों से भी हाथ हिला कर अभिवादन कर रहे हैं l आज भारत जोड़ो यात्रा में बरेली के अनेकों लोगों सहित जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट एवं सुभाष शर्मा आदि शामिल रहे I
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…