Advertisement

home

भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

@desk.भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार की सुबह पांच बजे प्रयागराज स्थित अपने निजी आवास में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उनके बेटे नीरज त्रिपाठी ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह दो बार कोविड से भी संक्रमित हो चुके थे। 88 वर्षीय त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ था। केशरी नाथ त्रिपाठी अपने पिता की सात संतानों में चार बेटियों और तीन बेटों में सबसे छोटे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, “श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐशांति।”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के अलावा उनके पास बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का भी प्रभार था। वह छह बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। तीन बार यूपी विधानसभा के स्पीकर रहे। इसके साथ ही वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वह संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार मान जाते थे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago