बरेली।मानव सेवा क्लब और शब्दांगन साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में देश के मशहूर गीतकार किशन सरोज की तृतीय पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय में हुआ। किशन सरोज के चित्र पर सभी उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कवि और साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने उन्हें एक श्रेष्ठ कवि बताया। उन्होंने किशन सरोज के कई गीत भी सुनाए। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा किशन सरोज प्रेम के गीत लिखने वाले देश के शीर्षतम कवियों में से हैं। साहित्य जगत उन्हें हमेशा याद रखेगा। प्रवीण भारद्वाज, अरुण कुमार शुक्ला, निर्भय सक्सेना,रामकुमार अफ़रोज़, डॉ.सुरेश रस्तोगी ने भी किशन सरोज के साथ अपने प्रसंग साझा किए।
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…