@bareilly desk. रविवार को नागरिक सुरक्षा सिविल लाइन प्रभाग की इस वर्ष की पहली मासिक बैठक का आयोजन पोस्ट वार्डन अर्चना राजपूत की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित किया गया l बैठक में गत वर्ष के कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण पर चर्चा की गई, हाउसहोल्ड रजिस्टर के विषय में अधिकारियों द्वारा विस्तार पूर्वक समझाया गया, जिसमें पोस्ट वार्डन द्वारा हाउसहोल्ड रजिस्टर से संबंधित किए गए कार्यों की जानकारी दी गई l सभी वार्डेंस को अपने-अपने सेक्टर में प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया l सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों तथा आगामी समय में होने वाले प्रशिक्षण पर चर्चा की गई l पोस्ट वार्डन अर्चना राजपूत ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन की जिम्मेदारी है कि वह हमेशा चौकन्ना होकर रहें और अपने क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं का संज्ञान जरूर लें और आवश्यकता पड़ने पर अपने उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करें l देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहे l अधिक से अधिक लोगों को नागरिक सुरक्षा से जुड़ना चाहिए l आज की बैठक के मुख्य अतिथि डिविजनल वार्डन दिनेश यादव द्वारा पोस्ट द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की सराहना की गई डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉ उस्मान नियाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आई सी ओ अनिल शर्मा द्वारा हाउसहोल्ड रजिस्टर के विषय में बताया गयाl बैठक में चौपला पोस्ट के वार्डन आकाश पुष्कर, डॉ सुषमा गोरियाल, अंकुर कुमार मौर्य, त्रिलोक ,पिंकी सिंह ,सोनाली वर्मा आदि उपस्थित रहे l
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…