Advertisement

home

सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क, ठेकेदार के पैसे हड़पने के मामले ने हुई कार्यवाई

सहारनपुर। एक व्यक्ति के पैसे हड़पने के मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन माफिया और पूर्व विधान परिषद सदस्य हाजी इकबाल की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क पुलिस प्रशासन द्वारा कर ली गई है। खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ माफिया एक्ट में और भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के सहारनपुर में स्थित मकान पर पुलिस प्रशासन की टीम ने कुर्की की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार भारी पुलिस बल की मौजूदगी में न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित हाजी इकबाल के मकान पर ये कार्यवाई हुई है। इस दौरान सीओ मनीष चंद्र के अलावा दो थानों के पुलिस और पीएसी बल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जून माह में एक ठेकेदार नूरहसन ने हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उनसे विभिन्न तरीके के काम कराए गए और उसका पैसा नहीं दिया गया। उनका करीब 35 लाख रुपया इकबाल ने हड़प लिया। बीते दिनों न्यायालय के निर्देशानुसार से हाजी इकबाल की मिर्जापुर स्थित संपत्ति पर 82 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।
जिस पर आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकान की कुर्की की कार्रवाई की गई है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि पैसा हड़पने के मामले में हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क की गई है।
बता दें कि अन्य मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago