Advertisement

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

बरेली।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय नियमित शिविर के अंतर्गत आज राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज विद्यालय के सभागार में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ,तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है इस विषय में छात्राओं को अवगत कराया गया । स्वयंसेवी छात्राओं को आज कर्नाटक के हुबली में आयोजित होने वाले 26 वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी गई और स्वयंसेवी छात्राओं को बताया गया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी प्रतिवर्ष प्रतिभाग करते हैं और हमारे विद्यालय के लगभग 13 स्वयंसेवी छात्र इस राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव में प्रतिभाग कर चुके हैं प्रधानाचार्या अनु पाराशरी द्वारा छात्राओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ-साथ माता जीजाबाई की जयंती के विषय में भी जानकारी दी गई कुमारी साक्षी मिश्रा ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आधारित ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत की सहायक अध्यापिका सरिता सिंह ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और जीवन मूल्यों के विषय में समझाया कार्यक्रम में स्वयंसेवी छात्राएं विद्यालय की अन्य छात्राएं तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में अर्चना राजपूत द्वारा सभी को शपथ कराई गई l

हीं मानव सेवा क्लब और कायस्थ चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम स्थित विवेकानंद पार्क में विवेकानंद की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने युवाओं का आह्वान किया कि वह विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें और उनके बताए रास्ते पर चलें। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार सक्सेना ने कहा कि विवेकानंद जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो काम किया वह उल्लेखनीय है।संजीव गंभीर, इन्द्र देव त्रिवेदी, वेदप्रकाश सक्सेना,संजय सक्सेना,निर्भय सक्सेना, ए.एस. अग्रवाल, प्रदीप माधवार ,डॉ.सुरेश रस्तोगी ने अपने सारगर्भित विचार रखे। अखिलेश कुमार,इं. ए. एल. गुप्ता, अमित सक्सेना,शचीन्द्र सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, अविनाश सक्सेना वीरेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

3 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

7 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

7 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago