Advertisement

श्री बालाजी महाराज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ हुआ संपन्न

पीलीभीत। विगत 9 जनवरी सोमवार को श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार के सेवक विशाल की ओर से श्री बालाजी महाराज की रथ यात्रा हजारों भक्तों की संख्या में बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई थीं। तो वही मंगलवार को श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार का दूसरा वार्षिक उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिसमें श्री बालाजी महाराज के जन्म दिवस के रूप में केक काटकर हजारों भक्तों की संख्या आकर अपनी अपनी हाजिरी श्री बालाजी के चरणो में लगाई। इतना ही नहीं सेवक विशाल द्वारा आयोजित दूसरा वार्षिक उत्सव दरबार में हजारों भक्तों की तादाद में संख्या रही। वहीं बालाजी महाराज दरबार के सेवक विशाल ने वार्षिक उत्सव के दौरान भव्य बालाजी दरबार दरबार लगाकर अपने सुंदर-सुंदर भजनों से भक्तों को मनमोहित किया।
साथ ही सभी भक्तों ने बालाजी महाराज की सुंदर-सुंदर झांकियां भी देखी।
जनपद के ईदगाह काशीराम कॉलोनी मंदिर में जहां शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर बालाजी महाराज के रथ के साथ हजारों भक्तों की संख्या में भक्त धूमधाम से नाचते गाते हुए निकले थे तो वहीं दरबार करता सेवक विशाल महंत बाबा के रथ के साथ भजनों को आकर्षक को मनमोहित कर रहे थे वहीं मंगलवार को भव्य दरबार सजाया गया और सुंदर-सुंदर भजनों को गाकर सुंदर-सुंदर बाल रूपी झांकी का दर्शन सभी भक्तों ने किया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा नगर अध्यक्ष ऋषि कनौजिया तथा महामंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल भी हाजिरी लगाने पहुंचे।
वही 11 जनवरी को श्री बालाजी महाराज का हवन पूजन करके कन्या पूजन के साथ बालाजी महाराज का भव्य विशाल भंडारा भी हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने भंडारा खाकर बाबा की जय जय कार की। और लोग आज भी बाबा का आशीर्वाद लेने लगातार आ रहे हैं बताते चलें कि श्री बालाजी महाराज का दरबार सेवक विशाल निशुल्क लगाते हैं और भक्तों को कोई रसीद ना ही कोई चंदा लेकर इस दरबार में बुलाया जाता हैं। सेवक विशाल स्वयं ही बाबा का दरबार लगाते हैं जिससे हजारों भक्तों के दरबार में अपनी अपनी हाजिरी लगाने आते हैं।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago