बरेली। देर रात कुछ महिलाएं हाथ में लाठी डंडे लेकर बारादरी थाने में पहुंच गईं। वहां उन्होंने एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। जिस वक्त यह वाकया हुआ उस वक्त इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह रात्रि गश्त पर थे।
कुछ महिलाओं का एक युवक से विवाद हो गया था। युवक थाने में शिकायत लेकर थाना बारादरी पहुंचा। कुछ देर बाद करीब 6-7 महिलाएं भी थाने में पहुंच गईं। कुछ महिलाओं के हाथ में डंडे भी थे। थाने के गेट के कुछ अंदर युवक खड़ा था। वहां पहुंचकर महिलाओं ने युवक से पहले विवाद किया। इसके बाद उसके पैर में एक डंडा मार दिया। तब युवक थाना कार्यालय की ओर बढ़ गया। तब महिलाएं उसके पीछे पीछे चल दीं और कार्यालय से कुछ पहले उसे रोक लिया। पूछताछ के बाद एक महिला ने पुलिस कर्मियों के सामने ही युवक के तमाचा जड़ दिया। उस वक्त कार्यालय के चबूतरे पर कुछ पुलिस कर्मी भी खड़े थे, लेकिन किसी की बोलने की हिम्मत नहीं हुई। जिस वक्त यह मामला हुआ उस वक्त इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक कुमार सिंह रात्रि गश्त पर गए हुए थे। जब तक वह वापस आए। तब तक महिलाएं जा चुकी थीं। वायरल हुए वीडियो के आधार पर महिलाओं की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस आरोपी महिलाओं को वीडियो के आधार पर तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिस वक्त यह मामला हुआ वह रात्रि गश्त पर थे। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…