बरेली। रोडवेज बस चालक के बेटे ने बस चलाना सीखने के दौरान वर्कशॉप में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना से रोडवेज वर्कशॉप में हडकंप मच गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के बेटे व बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रेम नगर क्षेत्र के कोहरापीर के रहने वाले 58 वर्षीय अशोक सक्सेना सैटेलाइट स्थित रोडवेज वर्कशॉप में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह ड्यूटी पर तैनात थे। उनके बेटे शोभित सक्सेना ने बताया, जिला शाहजहांपुर के तिलहर कटरा का रहने वाला बरेली डिपो रोडवेज बस चालक सुरेश अपने बेटे मोहित को वर्कशॉप में बस चलाना सिखा रहा था। इस दौरान वर्कशॉप के अंदर बस पर ब्रेक न लगने के कारण मोहित ने उसके पिता अशोक को टक्कर मार दी।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर परिवार जब मौके पहुंचा तो अशोक सक्सेना मृत अवस्था मे लहूलुहान पड़े हुए थे। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…