बरेली ।एनसीसी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में बरेली कॉलेज बरेली के पूर्वी गेट पर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ | एनसीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ अंचल अहेरी एवं महामंत्री जगपाल सिंह भाटी ने बताया कि संघ की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम उत्साह के साथ कराया जा रहा है | सहभोज में 1000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया | राहगीरों के साथ ही एनसीसी अधिकारियों, कर्मचारियों, बरेली कालेज के छात्र/ छात्राओं एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभोज में प्रतिभाग किया | खिचड़ी सहभोज में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया | सहभोज कार्यक्रम में मुख्य रुप से कर्नल अमन नेगी, कर्नल मुकुल मंकू, कर्नल सुधांशु दीक्षित, सूबेदार मेजर आनंद सिंह, टीकाराम शर्मा, जगदीश चंद्र जोशी, सुभाष जी, सुनील कुमार जैन, तापस मिश्रा, इंजीनियर विवेक शर्मा, राजीव शर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, ललित मोहन, उदयवीर सिंह, गार्गी शर्मा, नीरजा, सोनी अम्बवानी, कंचन चौधरी, रामसिंह, महेंद्र पाल गोला, सुधीर कुमार वर्मा, दीपक कुमार, आशीष कुमार, विवेक कुमार, सोमपाल, अशोक कुमार, शाजिया, अनीता एवं उग्रपाल आदि उपस्थित रहे |
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…