Advertisement

home

सिविल डिफेंस उप नियंत्रक ने छात्राओं को दिया बचाव सेवा एवं अग्नि शमन सेवा का प्रशिक्षण

बरेली । नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक राकेश मिश्रा एवं सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर द्वारा डॉ0 सुशीला ग्रीस बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं को उक्त विधालय प्रांगण में बचाव सेवा, अग्नि शमन सेवा एवं सीoपीoआरo का प्रशिक्षण दिया गया । उक्त प्रशिक्षण का आयोजन नागरिक सुरक्षा कोर अलखनाथ प्रभाग की वार्डेन पोस्ट शास्त्रीनगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया । उक्त प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक एवं मास्टर ट्रेनर राकेश मिश्रा ने बताया कि सीoपीoआरo विधि का प्रयोग उस वक्त किया जाता है जब कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाए और बोलने की स्थिति में नहीं हो, श्वास (साँस) न आ रही हो और उसकी पल्स न चल रही हो ।

सीoपीoआरo देते वक्त ध्यान रखें कि मूर्छित व्यक्ति को एक मिनट में लगभग सौ बार से अधिक दोनों हाथों से सीoपीoआरo दिया जाता है । इस प्रक्रिया को करते समय घुटनों के बल सीधा बैठना चाहिए और कोहनी भी सीधी होनी चाहिए ।उन्होंने डमी के माध्यम से सीoपीoआरo करके दिखाया और अनेकों छात्राओं ने भी य़ह अभ्यास किया ।नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर जी ने बचाव सेवा का प्रशिक्षण दिया जिसमें बिल्डिंग से घायल व्यक्ति/ छात्र को रस्सी के सहारे छात्राओं द्वारा सकुशल उतारा गया, छात्राओं को अभ्यास कराया गया। इसके उपरांत पानी में लगी पेट्रोल की आग को छात्राओं एवं अध्यापिकायों द्वारा बुझाने का अभ्यास कराया गया ।उक्त कुशल प्रशिक्षण नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक राकेश मिश्रा, सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर एवं एसoओo (फायर) हरीश भल्ला द्वारा दिया गया।सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पोस्ट वार्डेन साबिर हसन खान का आभार व्यक्त किया गयाl उक्त कार्यक्रम में सहयोग करने वालो में सिविल डिफेंस के लिपिक प्रेमपाल, लिपिक प्रशांत, डिप्टी पोस्ट वार्डेन सर्वेश कुमार मौर्य, सेक्टर वार्डेन राजीव कुमार श्रीवास्तव, विवेक सक्सेना एवं कॉलेज के अध्यापक- अध्यापिकायों आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

6 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

17 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

22 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago