Advertisement

home

60 तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस लौट रही भारतीय बस नेपाल में खाई में गिरी

दिल्ली।नेपाल में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया है। नेपाल के पश्चिम नवलपरासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बस सड़क से 10 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

बस में सवार थे भारत के 60 तीर्थयात्री
जानकारी के अनुसार, नेपाल से भारत लौट रही बस अचानक अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। बस में 60 तीर्थयात्री सवार थे। महेशपुर जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि घायलों को परसी के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

त्रिवेणीधाम मेले से लौट रहे थे यात्री जानकारी में सामने आया है कि जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वह भारत की है और उसका नंबर यूपी16एफटी 7466 है। इसमें सवार सभी यात्री नवलपरासी की पल्हिनंदन ग्रामीण नगर पालिका-1 झड़ीखोला के पास रामपुरवा के भीतरी पथ खंड में त्रिवेणीधाम मेले से तीर्थ यात्रा कर लौट रहे थे। तभी बस रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।

नेपाल के नवलपरासी जिले से गुजरी नारायणी नदी के तट पर बसा त्रिवेणी धाम तीर्थयात्रियों के आस्था का अटूट केंद्र है। त्रिवेणी धाम में भारत के अनेक राज्यों के तीर्थयात्री आते हैं। त्रिवेणी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गजेंद्र मोक्ष, गज ग्राह, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, शीशमहल, नर देवी स्थल, शिव-पार्वती समेत कई देवी-देवताओं का मंदिर है। यहां उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल समेत बिहार व नेपाल के लोग त्रिवेणी धाम में आते हैं।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago