बरेली| अति पिछड़ा दलित सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश (रजि.) के तत्वावधान में बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक माननीय कर्पूरी ठाकुर जी की 99 वी जयंती समारोह चंद्रमणि बुद्ध बिहार के सभागार में बड़े धूमधाम से मनाई गई| कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन लाल प्रजापति द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश ठाकुर ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मस्वरूप सागर रहे | एडवोकेट पूरन लाल प्रजापति ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने शासनकाल में समाजहित व प्रदेशहित में, पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों के हित में एतिहासिक कार्य किये| ब्रह्म स्वरूप सागर ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिलाए गये हक- अधिकारों का विशेष रूप से वर्णन किया| अध्यक्षता करते हुए उक्त संस्था के अध्यक्ष राम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपना सारा जीवन समाज हित में घपाकर हम सबको सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया| वह एक जाति के नेता नहीं थे बल्कि सर्वसमाज के नेता थे | दुनियाँ के ईमानदार मुख्यमंत्रियों में उनकी गिनती आती थी| एडवोकेट ज्ञानेन्द्र सिंह मौर्य, रामपाल शास्त्री, देवकी नंदन, सर्वेश कुमार मौर्य, प्रेम शंकर राठौर (सभासद), अशोक श्रीमाली, सुमन श्रीवास्तव, संजीव मौर्य, राजेश श्रीवास्तव, विजय साहू, राम ग्रीस ठाकुर, राम कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया| इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव को उक्त संस्था का महानगर संयोजक नियुक्त किया गया|
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…