Advertisement

home

सेना की गरुड़ डिवीजन ने बरेली कॉलेज में लगाई आधुनिक हथियारों एवं उपकरणों की प्रदर्शनी

बरेली । भारतीय सेना की गरुड़ डिवीजन की ओर से बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में मंगलवार को छात्र-छात्राओं एवं शहर वासियों के लिए भारतीय सेना के आधुनिक हथियारों एवं उपकरणों प्रदर्शन किया गया। रिमझिम बारिश के दौरान शुरू हुई प्रदर्शनी में युवाओं का उत्साह देखने लायक था।
21वीं एनसीसी वाहिनी के कैडेटों ने एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम प्रताप सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनकी अगवानी की। प्रदर्शन विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों को भारतीय सेना की आधुनिक उपकरणों से परिचित कराने के लिए किया गया। इस प्रदर्शनी में रॉकेट लॉन्चर, लाइट मशीनगन, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, स्नाइपर राइफल, रडार, मिसाइल, बुलेट प्रूफ जैकेट, रात में देखने वाला उपकरण आदि के साथ-साथ बिना हथियारों के गुत्थम गुत्था लड़ाई, आर्मी पाइप बैंड की धुन एवं हॉर्स शो मुख्य आकर्षण रहे। प्रदर्शनी एनसीसी कैडेटों युवाओं एवं बरेली के नागरिकों के दिलों में गर्व और देशभक्ति की गहरी भावना का संचार करने के लिए थी जो कि भीड़ द्वारा भारत माता की जय एवं भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से स्पष्ट था। हथियारों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रदर्शन ने विभिन्न स्कूली छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडेटों और हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों को आकर्षित किया। सभी ने इस प्रदर्शनी को यादगार एवं शानदार बताया। इस प्रदर्शनी में भारी संख्या में शामिल हुए एनसीसी कैडेटों एवं युवाओं ने बताया कि वे राष्ट्र की सशस्त्र सेना पर गर्व करते हैं और सेना में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए उत्सुक है। एनसीसी कैडेटों एवं छात्र-छात्राओं में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों को देखकर भारी उत्साह दिखाई दिया। स्कूली बच्चों एवं एनसीसी कैडेटों में हथियारों एवं उपकरणों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
प्रदर्शनी में एनसीसी कैडेट्स, बरेली कॉलेज के शिक्षक/शिक्षिकाएं, छात्र/छात्राएं एवं हजारों की संख्या में शहरवासियों ने प्रतिभाग किया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago