Advertisement

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर छात्रों को मतदान के बारे में दी जानकारी

बरेली।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आज एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली में छात्रों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई। हर वर्ष भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं ।लोकतंत्र में जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता का शासन होता है।
आज विद्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्रों को मतदान हेतु शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य जावेद खालिद ने 18 वर्ष से ऊपर आयु के छात्रों को निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि मतदान हमारा एक महत्वपूर्ण अधिकार है जिसका उपयोग हर नागरिक को करना चाहिए । वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर मेहंदी हसन ने बताया कि नागरिकों को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। भारतीय मतदाताओं के मतदान के प्रति घटते रुझान को दूर करने के लिए वर्ष 2011 से भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया ताकि मतदाताओं को स्वस्थ मतदान के लिए जागरूक किया जा सके। हर एक वोट मायने रखता है। इसलिए मतदान के महत्व को उजागर करने और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु हमें अथक प्रयास करना चाहिए। ‘सोच समझकर सही प्रतिनिधि को वोट देता है ।
वही मतदाता भारत देश का भाग्य विधाता है।’
प्रवक्ता मोहम्मद नसीम अंसारी ने मतदाता दिवस के उपलक्ष में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम अच्छी सरकार बनाना चाहते हैं तो हमें मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और सही, शिक्षित, नेक और ईमानदार प्रत्याशी को ही अपना प्रतिनिधि चुनना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रुप से शोएब सिद्दीकी,तौकीर सिद्दीकी,फरहान अहमद सैफी,डॉक्टर मेहंदी हसन,मुशाहिद रज़ा मोहम्मद नसीम अंसारी, मुताहिर अली, शाहिद रजा आदि का सहयोग रहा ।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago