Advertisement

हिंदू वाहिनी ने ज्ञापन सौंप कहा कि धार्मिक ग्रंथ का अपमान नही होगा बर्दाश्त, स्वामी प्रसाद मौर्य पर दर्ज हो एफआईआर

पीलीभीत।सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
शक्रवार को जनपद पीलीभीत में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी किये जाने के मामले में हिंदूवादी संगठन हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
संगठन द्वारा दिये गए ज्ञापन में कहा गया कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ और सनातन धर्म का अपमान किया है जिससे सनातन धर्म एवं हिंदू भाइयों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे लोग ही की जाति व्यवस्था को बढ़ावा देते हैं क्योंकि ऐसे लोग ही जाति प्रमाण पत्र बनवा कर आरक्षण लेकर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेते हैं और खुद दूसरों पर टिप्पणी करके माहौल खराब करने का प्रयास करते है। संगठन सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई कर इन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता है। साथ ही जेल भेजने की मांग करता है।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, महामंत्री शोभित बाजपेई, महिला जिलाध्यक्ष शशि आर्य, जिला मीडिया प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अमित शर्मा, सोनू गुप्ता, विमल गुप्ता, अभिषेक अवस्थी, निहारिका वाजपेई, मनोरमा ,मन्नू ,मीना शर्मा, पुष्प लता ,संगीता सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल ,आदि लोग शामिल हुए।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago