Advertisement

home

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, चाचा शिवपाल व स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी ।

पीलीभीत।सपा की ओर से आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। शिवपाल यादव राष्ट्रीय महासचिव बनाए हैं। सपा नेता आजम खान भी राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है।

समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 62 लोगों को शामिल किया गया है। रविवार को जारी सूची में पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस पर बयान देकर विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है। माना जा रहा है कि चाचा शिवपाल को मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत हासिल कराने में अहम रोल अदा करने के कारण तोहफा दिया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यादव परिवार के शामिल हुए 5 सदस्य
62 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश यादव के अलावा यादव परिवार के पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रो राम गोपाल यादव –राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, शिवपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। वहीं धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेजप्रताप यादव कार्यकारिाणी सदस्य बनाए गए हैं।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago