Advertisement

home

MLC Election : बरेली मंडल में 109 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न

बरेली। मंडल के शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले में 109 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। बरेली मंडल में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र बरेली में बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए बरेली जिले में 56 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए जिले के 13322 मतदाताओं को 19 मतदान केंद्रों के 32 बूथों से संबद्ध किया गया। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जनपद को छह जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया। इन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 32 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहे। शहर में जिला पंचायत और नगर निगम में मतदान केंद्र बनाए गए।

बरेली में इन केंद्रों पर डाले गए वोट
आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज सुभाषनगर, तहसील कार्यालय बरेली, सीबीगंज इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, गुलाबराय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, वुडरो इंटर कॉलेज, नगर निगम कार्यालय, सूरजभान डिग्री कॉलेज राजेंद्र नगर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, ब्लॉक कार्यालय भोजीपुरा, रविंद्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज कैंट, ब्लॉक कार्यालय क्यारा, बिथरी चैनपुर ब्लॉक, नगर पंचायत रिठौरा, नगर पालिका आंवला, ब्लॉक कार्यालय मझगंवा, ब्लॉक कार्यालय आलमपुर जाफराबाद, ब्लॉक कार्यालय शेरगढ़, तहसील कार्यालय बहेड़ी, ब्लॉक कार्यालय दमखोदा, तहसील कार्यालय नवाबगंज, ब्लॉक कार्यालय भदपुरा, तहसील कार्यालय फरीदपुर, ब्लॉक कार्यालय भुता, ब्लॉक कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी, तहसील कार्यालय मीरगंज में मतदान होगा। कुछ केंद्रों पर दो जगह मतदान केंद्र बनाए गए।
कौन कौन प्रत्याशी हैं मैदान में
एमएलसी चुनाव के मैदान में भाजपा से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सपा से शिव प्रताप सिंह यादव, भारतीय कृषक दल से सुशील दीक्षित ने ताल ठोंकी है। ओम प्रकाप, ताज मोहम्मद, फुरकान अली, एडवोकेट मोहित पांडेय, रोमी सागर, वजाहत अंसारी और विश्वनाथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

9 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

10 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

12 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

21 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago