Advertisement

home

सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई

पीलीभीत। मंगलवार को पुलिस लाइन पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में दी गई उनकी सराहनीय सेवा की प्रसंशा की व उनसे बातचीत कर उनके अनुभव को साझा किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनको अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनमें कोई बुरी आदत है तो उसको छोड़कर सरकार द्वारा प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह भी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया भी मौजूद रहे।

ये पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त
1- प्रतिसार निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह
2- उपनिरीक्षक स0पु0 जयपाल सिंह
3- उपनिरीक्षक ना0पु0 सुरेन्द्र सिंह
4- उपनिरीक्षक ना0पु0 नरेन्द्र सिंह
5- मुख्य आरक्षी ना0पु0 भरत सिंह
6- मुख्य आरक्षी ना0पु0 नरेश चन्द्र
7- मुख्य आरक्षी चालक रंजीत सिंह
8- फायर सर्विस चतुर्थ श्रेणी कर्मी भगवन्त

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

4 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

15 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

20 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

23 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago