बरेली। कुतुबखाना पुल निर्माण का कार्य काफी दिनों से रुका हुआ है। व्यापारियों से लेकर आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। वहां से निकलने वाले राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डाल कर रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। जगह जगह खुदाई के दौरान सड़के ऊबड़ खाबड़ हो गई हैं। 15 दिन से ज्यादा समय से कुतुबखाना पुल का निर्माण रुका हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि नक्शे को लेकर पुल का निर्माण रोका गया है।
वहीं चर्चा है कि भाजपा के एक नेता ने कार्यदायी संस्था से कमीशन मांगा है लेकिन जनता और व्यापारियों को पुल का काम रुकने से काफी दिक्कत हो रही है। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि पुल का निर्माण ना होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। बरसात के बाद सड़कों पर पानी से कीचड़ हो जाती है, जिससे लोग फिसल रहे हैं। बाजार में आने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर निकल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है अगर समय रहते पुल का निर्माण हो जाता तो व्यापार में राहत मिल जाती। वह मांग करते हैं समय रहते पुल का निर्माण कराया जाए।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…