Advertisement

home

Budget 2023: बजट के बाद क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? आगे सरकार की क्या है तैयारी?

@desk।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने इस बीच बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 7 लाख की आय तक अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने नए टैक्स स्लैब की भी घोषणा की।
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। बजट में घोषणा की गई कि इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, खिलौने और देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा।

अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा था। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉरपोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें थीं।

सीतारमण ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, बजट में 4 चीजों पर जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इस बजट में 4 चीजों पर जोर दिया गया है। सीतारमण ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, पर्यटन के लिए कार्य योजना, विश्वकर्मा (कारीगरों) के लिए पहल और हरित विकास पर बजट को केंद्रित रखा गया।

बजट में जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ
सीतारमण ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे। इसी के साथ देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी , कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुला पिटारा
सीतारमण ने घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा अब 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख की जाएगी।
महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा
वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।
युवाओं के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना की घोषणा
सीतारमण ने 3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू करने की घोषणा की है।

पहचान पत्र को अपडेट करने में अब नहीं आएगी मुश्किलें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों, नियामकों और विनियमित संस्थाओं द्वारा बनाए गए व्यक्तियों की पहचान पत्र के समाधान और अद्यतन के लिए एक-स्टॉप समाधान डिजीलॉकर सेवा की स्थापना की जाएगी।
किसानों के लिए बजट में- 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में सहायता दी जाएगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सहायता मिलेगी। सीतारमण ने कहा कि 10,000 जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

नगरपालिका बांडों को लेकर घोषणा
नगरपालिका बांडों के लिए साख बढ़ाने के लिए शहरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण और वित्तपोषण ढांचे को बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी।

50 अतिरिक्त हवाई अड्डे नवीनीकृत किए जाएंगे– सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपॉड, वाटर एयरो ड्रोन, उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को नवीनीकृत किया जाएगा।

राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज
वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया।

PAN होगा पहचान पत्र
PAN को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। इससे पहले पैन टैक्स फाइलिंग के लिए था।

रेलवे का कायापलट होगा
वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। कई नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ेगा
बजट में सरकार ने PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया। सीतारमण ने कहा कि हम लोगों को रहने के तेजी से घर आवंटित करेंगे।

वित्त मंत्री ने 57 नए नर्सिंग कॉलेजों की घोषणा की
वित्त मंत्री ने 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेजों को स्थापित करने की घोषणा की।

जनजातीय समूहों के लिए बड़ी घोषणा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान-परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता के पैकेज की परिकल्पना की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान पर बड़ी घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन दिया जाएगा।

कृषि कर्ज लक्ष्य 20 लाख करोड़ किया जाएगा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए बनेगा कृषि कोष
वित्त मंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा।

पर्यटन को मिशन मोड पर मिलेगा बढ़ावा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं।

मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर पर होगा काम- सीतारमण
सीतारमण ने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारी दृष्टि में मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर के साथ एक टेक्नोलॉजी-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था शामिल है। सबका साथ, सबका प्रयास के माध्यम से इस जनभागीदारी को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

8 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

8 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

8 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago