Advertisement

home

होटल रेडिसन के मालिक पर मंदिर की जमीन कब्जा करने का प्रयास , करनी सेना ने खोला मोर्चा

बरेली । बिथरी चैनपुर ब्लॉक के ग्राम मुंडिया अहमद नगर स्थित होटल रेडिसन के मालिक महताब सिद्दीकी पर होटल की जमीन कब्जा करने का आरोप ग्राम लगा रहे हैं।इस मामले में आज होटल मालिक और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई। वहीं हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और होटल संचालक पर मंदिर की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। आज मंदिर परिसर में होटल रेडिशन के मालिक से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोक भी हुई।

दरअसल होटल रेडिसन के मालिक महताब सिद्दीकी ने सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार से अपने होटल के पीछे स्थित खलिहान जमीन को अधिग्रहीत करने की परमिशन ली थी,मगर खलिहान की जगह को अधिग्रहित किया जा रहा था उसके बराबर में स्कूल की जगह खाली पड़ी है जिस पर पिछले 50 वर्षों से मंदिर बना हुआ है आरोप है कि होटल रेडिसन के मालिक मेहताब सिद्दीकी द्वारा मंदिर की जगह पर कब्जा किया जा रहा है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया शनिवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। आज होटल रेडिसन के मालिक मेहताब सिद्दीकी और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई वहां पर हिंदू संगठन भी पहुंच गए इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। मंदिर पर कब्जा करने की बात कह कर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक होटल के मालिक मेहताब सिद्दीकी के सामने हंगामा करता रहा। लोगों ने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पर भी होटल के मालिक मेहताब सिद्दीकी से मिलकर मंदिर की जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया।
फिलहाल ग्रामीणों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि होटल मालिक मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहता है ।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago