Advertisement

home

निकाय चुनाव:भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल ने डोर टू डोर किया जनसम्पर्क।

  • आज पीलीभीत आएंगे वन मंत्री अरुण सक्सेना

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ0 आस्था अग्रवाल ने गुरुवार को मोहल्ला देशनगर मठिया में जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर सम्पर्क किया और सभी से एकजुट होकर भाजपा को जिताने की अपील की।

इसी दौरान मोहल्ला देशनगर स्थित एक निजी विद्यालय में स्थानीय महिलाओं के साथ भी उन्होंने बैठक की, जिसमे महिलाओं का पूर्ण समर्थन उनको मिला।
वहीं मौजूद भाजपा के जिला मंत्री गौरव अवस्थी ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह समर्थन दे रही है इस बार पीलीभीत की जनता नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में डॉ0 आस्था को ही आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि जनता में पूर्वअध्यक्ष द्वारा किये गए कार्यों और भ्र्ष्टाचार को लेकर काफी रोष है बीते सालों में अगर नगर में समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाता तो आज ये नगर क्ष्रेत्र इतना पिछड़ा नही होता। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता को इस बार मौका मिला है इस नरक से बाहर निकलने का,जिसके लिए जनता ने पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी को जिताने की ठान ली है। विपक्षी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है लेकिन जनता इन सबका मुह तोड़ जबाब देगी।

इसी दौरान नगर निकाय प्रभारी मंत्री मा0 महाराज सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप,निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता,उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवम प्रदेश के विस्तारक प्रमुख अलंकार शर्मा के नेतृव में निर्दलीय प्रत्यासी गंगा प्रसाद लोधी की पुत्र वधू ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ0 आस्था अग्रवाल को पूर्ण रूप से समर्थन दे दिया।जनसम्पर्क अभियान में नगर मंडल की टीम जिला के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना आज पहुंचेंगे पीलीभीत

आज शाम 6 बजे डॉ0 अरुण सक्सेना वन मंत्री उत्तर प्रदेश कायस्थ समाज के साथ ओकेजन बारात घर डिग्री कॉलेज चौराहा पर बैठक करेंगे।उसके बाद सायं 6 बजे वार्ड नम्बर 2 में मौर्य मंदिर ,7 बजे वार्ड 12 देशनगर व 8 बजे वार्ड 13 शेरो बाली मठिया पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा जिसको सह प्रभारी मंत्री कुँवर महाराज सिंह व भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आस्था जी सम्बोधित करेंगी।

कल पीलीभीत पहुंचेंगे जितिन प्रसाद व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह
शुक्रवार को 3 बजे जितिन प्रसाद पीलीभीत आकर शहर स्थित रामगार्डन पर प्रबुद्ध सम्मेलन करेंगे। वहीं शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष मा0 भूपेंद्र चौधरी का पीलीभीत आगमन होगा।जोकि नगर निकाय चुनाव कार्यालय विशाल टाकीज पीलीभीत पर बैठक करेंगे।


Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

5 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

1 day ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

1 day ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago