रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। नगर गल्ला के बड़े कारोबारी राजू खंडेलवाल के यहां आज आयकर विभाग के छापे से जिले भर के कारोबारियों में खलबली मच गई। आयकर विभाग की दो टीमो ने आज एनपी एग्रो के मालिक राजू खंडेलवाल के आफिस पर मारा छापा।टीम को देखकर व्यापारी व कारोबारियों में अफरा तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार,कारोबारी से टीम ने कारोबार के बारे में जानकारी मांगी।
वहीं शहर में अचानक छापे से कुछ व्यापारियों ने दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कर दिए। वही सूत्रों की माने तो खंडेलवाल की नजदीकियां एक सत्ताधारी नेता से भी मानी जाती है। बरेली की एक बड़ी आवासीय योजना इंटरनेशनल सिटी में भी व्यापारी की साझेदारी मानी जाती है।आयकर की 2 टीमें गाड़ियों से काली बाड़ी स्थित ऑफिस पर पहुंची। जहां टीम में 13 अलग अधिकारी व कर्मचारी शामिल बताए गए हैं। वहीं मामले में टीम के अधिकारी मीडिया से कुछ भी नहीं बोले।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…