Latest Posts
   
home 

बरेली में गल्ला कारोबारी के यहां आयकर का छापा।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। नगर गल्ला के बड़े कारोबारी राजू खंडेलवाल के यहां आज आयकर विभाग के छापे से जिले भर के कारोबारियों में खलबली मच गई। आयकर विभाग की दो टीमो ने आज एनपी एग्रो के मालिक राजू खंडेलवाल के आफिस पर मारा छापा।टीम को देखकर व्यापारी व कारोबारियों में अफरा तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार,कारोबारी से टीम ने कारोबार के बारे में जानकारी मांगी।

वहीं शहर में अचानक छापे से कुछ व्यापारियों ने दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कर दिए। वही सूत्रों की माने तो खंडेलवाल की नजदीकियां एक सत्ताधारी नेता से भी मानी जाती है। बरेली की एक बड़ी आवासीय योजना इंटरनेशनल सिटी में भी व्यापारी की साझेदारी मानी जाती है।आयकर की 2 टीमें गाड़ियों से काली बाड़ी स्थित ऑफिस पर पहुंची। जहां टीम में 13 अलग अधिकारी व कर्मचारी शामिल बताए गए हैं। वहीं मामले में टीम के अधिकारी मीडिया से कुछ भी नहीं बोले।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!