Advertisement

home

बसपा के आंवला और बरेली लोकसभा के प्रत्याशियों के पर्चे हुए निरस्त।

बरेली।यूपी के बरेली में बसपा प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने से  सियासी गलियारों में हड़कम्प मच गया है। बरेली सीट पर बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया। बसपा ने बरेली सीट पर पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार को प्रत्याशी बनाया था, जबकि आंवला सीट पर आबिद अली को प्रत्याशी बनाया था। 12 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए और 19 अप्रैल आखिरी दिन था।
मिली जानकारी के अनुसार, बरेली लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार के कागजात में पायी गई कमी के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन निरस्त कर दिया। जबकि आंवला से दो बसपा प्रत्याशी होने की वजह से आबिद अली का पर्चा निरस्त कर दिया गया। दूसरे प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के नामांकन की जांच चल रही है। बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी मानने से इनकार कर दिया है। इसलिए उनका भी नामांकन रद्द होना लगभग तय है।

वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने पत्र जारी कर कहा कि आंवला से आबिद अली उनकी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। बसपा के आंवला जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने फर्जी बसपा प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने सपा प्रत्याशी पर लगाया आरोप

आंवला के बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने इस सब के पीछे सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का हाथ होने का आरोप लगाया है। आबिद ने कहा कि ये सब सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का षड्यंत्र है। हम इस मामले को लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। बसपा कार्यकर्ताओं ने नीरज मौर्य के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Express views

Recent Posts

नाम किसी का, काम किसी का, श्रेय किसी का! बीजेपी की सड़क का सपा नेता ने काटा फीता

बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…

5 hours ago

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

1 day ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

1 day ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

1 day ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

2 days ago