बरेली ।फ़तेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पांच रूपए के लिए हुई कहासुनी में दुकानदार ने युवक की सूजा घोंपकर निर्मम हत्या कर दी।मृतक के बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद कर रहे थे , जिसके चलते गांव का संजू कश्यप नाम का व्यक्ति गांव के ही दुकानदार शेरसिंह की दुकान में आइस्क्रीम लेने गया जहां 5 रुपये को लेकर मृतक व दुकानदार मे विवाद हो गया और आइसक्रीम बेच रहे युवक शेरसिंह ने संजू कश्यप नाम के व्यक्ति की सूजा घोपकर की हत्या कर दी।
बच्चो के ऊपर से उठा माँ बाप का साया
बता दें कि चार साल पहले मृतक की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि ग्राम माधोपुर मे आइसक्रीम को लेकर विवाद हो गया था जिसमे आइसक्रीम बेच रहे शेर सिंह ने गांव के रहने वाले संजू कश्यप पर सूजा से हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर हालत मे घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…