Advertisement

home

पांच रूपए के लिए दुकानदार व युवक में हुई कहासुनी, सूजा घोपकर की हत्या

फ़ाइल फोटो:मृतक

बरेली ।फ़तेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पांच रूपए के लिए हुई कहासुनी में दुकानदार ने युवक की सूजा घोंपकर निर्मम हत्या कर दी।मृतक के बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद कर रहे थे , जिसके चलते गांव का संजू कश्यप नाम का व्यक्ति गांव के ही दुकानदार शेरसिंह की दुकान में आइस्क्रीम लेने गया जहां 5 रुपये  को लेकर  मृतक व दुकानदार मे विवाद हो गया और आइसक्रीम बेच रहे युवक शेरसिंह ने संजू कश्यप नाम के व्यक्ति की सूजा घोपकर की हत्या कर दी।

बच्चो के ऊपर से उठा माँ बाप का साया

बता दें कि चार साल पहले मृतक की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। वहीं  मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि ग्राम माधोपुर मे आइसक्रीम को लेकर विवाद हो गया था जिसमे आइसक्रीम बेच रहे शेर सिंह ने गांव के रहने वाले संजू कश्यप पर सूजा से हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर हालत मे घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago