Advertisement

बाढ़ग्रस्त के लोगो को नही मिली कोई राहत सामग्री, डीएम को लिखा शिकायती पत्र

बरखेड़ा। बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 के लोगों ने नगर पंचायत और राजस्व विभाग के खिलाफ पानी मे खड़े होकर हाथ उठाकर चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन।वही जिला अधिकारी पीलीभीत के लिए लिखा शिकायती पत्र।शिकायती पत्र में बताया गया है कि हम लोग नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 तथा लिटिल स्टार स्कूल के निकट के निवासी हैं। हमारे घरों में बरसात एवं बाढ़ का पानी मेन रोड से छह फीट से अंदर मोहल्ले मे बहाव रहा है।जिसमे हम सभी लोगो का परिवार बाढ़ के पानी मे फसा हुआ है।और हम लोगो के पास खाने-पीने का कोई साधन नही है।और छोटे छोटे बच्चो की रोज मर्रा की चीजे दूध,दवाई,सब्जी,आटा चावल,की बड़ी दिक्कत हो रही है।तथा शिकायती पत्र मे यह भी बताया गया है की हमारे पशु भी बाढ़ के पानी मे अभी भी फसे हुए है।वही हम मोहल्ले के लोगो ने कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष और राजस्व विभाग से पानी निकास की गुहार लगाई थी ।जिस पर नगर पंचायत एव राजस्व विभाग द्वारा जेसीबी मशीन भेजी गई थी।जिसमे नगर पंचायत एव राजस्व विभाग द्वारा जेसीबी का भुगतान नही होने से मशीन वापिस चली गई। और वही बरसात और बाढ़ के पानी का निकास नही हो पाया था।इसके साथ ही नगर पंचायत के वार्ड नं 3 सहित कई जगहों पर नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाली लाइट व्यबस्था भी खराब है जिससे अंधेरे में कोई अनहोनी घटना होने की आशंका बनी हुई है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

6 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

6 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

7 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago