Latest Posts

बरखेड़ा: बाइक विवाद में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकती लाश मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए गाँव के ही चार लोगों और कुछ अज्ञात के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है।​कटकवारा गाँव की रहने वाली सुशीला देवी मृतक…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगा, नए वोट बनवाए

बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में ग्रामीणों के नए वोट बनवाने के लिए पंजीकरण किया गया। साथ ही एसआईआर  प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों के नामों में आवश्यक संशोधन भी कराया गया। इस दौरान  सभी केंद्रों पर बीएलओ और बीसलपुर के मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। कैंप में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहे। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया सघन दौरा जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सदर तहसील, विकास खंड अमरिया और तहसील कलीनगर के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने घर में किसी भी प्रकार के विवाद या क्लेश से इंकार किया है, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अलकथान निवासी अजयपाल 32 वर्ष पुत्र ठाकुरदास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों से धान काटने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामीणों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत 

पीलीभीत: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन, नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप लीला का सजीव मंचन किया गया। इसके पश्चात रामा कॉलेज के सामने स्थित गोपाल बाबू की बगिया से भव्य श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर भव्य स्वागत किया गया। रामलीला मैदान में मंचन के दौरान दिखाया गया कि प्रभु राम ने लंका विजय के बाद विभीषण का राज्याभिषेक किया। इसके उपरांत उन्होंने हनुमान जी को अविलंब अयोध्या जाकर भरत को अपने आगमन की सूचना देने भेजा, ताकि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

पीलीभीत:लोकतंत्र से बड़ा खिलवाड़, वोटर लिस्ट में महाघोटाला, दो पूर्व SDM समेत तीन पर FIR

हजारों मतदाताओं के नाम और पहचान बदली, निर्वाचन आयोग के निर्देशों की उड़ी धज्जियां अमरिया के तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी व हेमंत कुमार और कंप्यूटर सहायक पर गिरी गाज 13 हजार से ज्यादा फॉर्म बिना SOP के हुए पास, कोतवाली में दर्ज हुआ गंभीर धाराओं में मुकदमा पीलीभीत । जिले में लोकतंत्र के मूल आधार यानी मतदाता सूची में एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। अमरिया तहसील क्षेत्र में हजारों मतदाताओं के नामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। चुनाव आयोग की सख्ती के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की शिकायत

नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए युवक पर 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का गंभीर आरोप लगा है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, किशोरी की पहचान इंस्टाग्राम…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत: सदर विधानसभा में 13 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग,सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जनपद की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  पूर्व राज्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता हेमराज वर्मा ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग की है। गौहनिया चौराहे स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री ने कहा कि SIR फाइनल ड्राफ्ट सूची में 13,000 से अधिक मतदाताओं के EPIC रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है, जो सीधे तौर पर पात्र मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की एक असंवैधानिक साजिश है। लिपिकीय…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

बुराई पर अच्छाई की जीत: राम के अग्निबाण से हुआ रावण का अंत, धूं-धूं कर जला पुतला

रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सहित आला अधिकारी रहे मौजूद  अवनीश श्रीवास्तव@express views पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में बुधवार को असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नरांतक, अहिरावण और रावण वध की लीला के सजीव मंचन के बाद जैसे ही रावण का पुतला धूं-धूं कर जला, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गन्ना एवं चीनी मिल संजय सिंह गंगवार और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत 

युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में कोहरामआत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरखेड़ा। क्षेत्र के मसीत गांव में बुधवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर बने कमरे में लोहे के पाइप के सहारे साड़ी से लटकता मिला। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मसीत गांव निवासी वेदपाल का 25 वर्षीय पुत्र प्रश्नजीत अपने बड़े भाई विश्वजीत के साथ एक ही घर में रहता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे पिता वेदपाल, मां प्रेमवती और…

Read More
error: Content is protected !!